गर्भावस्था में पहली बार जब ultrasound पर बच्चे की धड़कन सुनाई देती है, तो यह हर माँ के लिए एक बहुत ही emotional moment होता है। लेकिन उसी के साथ एक सवाल भी आता है — “Normal fetal heart rate कितना होना चाहिए?”
Fetal heart rate (FHR) यानी बच्चे का heartbeat रेंज हर सप्ताह बदलता है। शुरू में बहुत तेज होता है और जैसे-जैसे baby grow करता है, उसकी धड़कन steady हो जाती है।
सामान्य तौर पर, गर्भावस्था में baby की normal heartbeat 110 से 160 beats per minute (bpm) के बीच होती है।
लेकिन यह रेंज हर सप्ताह थोड़ा बदलती है — और इसे समझना ultrasonography में बहुत ज़रूरी है।
Also Read : Top 10 Superfoods for Pregnancy – माँ और बच्चे दोनों के लिए Best Nutrition
Fetal Heart Rate कब दिखाई देती है?
गर्भावस्था के शुरू में कई महिलाएँ ये पूछती हैं कि heartbeat कब दिखेगी।
- 5th week: Heart tube develop होता है लेकिन heartbeat दिखाई नहीं देती
- 6th week: Fetal heartbeat पहली बार flicker की तरह ultrasound में दिखाई देती है
- 6.5 – 7 weeks: Clear heartbeat doppler पर सुनाई देने लगती है
अगर 6th week में heartbeat दिखाई न दे, तो डॉक्टर 1 हफ्ते बाद दुबारा scan करवाने की सलाह देते हैं।
Normal Fetal Heart Rate Week-Wise Chart

नीचे दिया गया chart pregnancy के हर सप्ताह में normal fetal heart rate को दर्शाता है। यह chart ultrasound doctors और pregnancy studies के आधार पर तैयार किया गया है।
Week-wise Fetal Heart Rate Chart (BPM में)
| Pregnancy Week | Normal Fetal Heart Rate (bpm) |
|---|---|
| 5 weeks | Heart development शुरू, heartbeat visible नहीं |
| 6 weeks | 90 – 110 bpm |
| 7 weeks | 110 – 130 bpm |
| 8 weeks | 130 – 150 bpm |
| 9 weeks | 140 – 170 bpm (peak) |
| 10 weeks | 140 – 170 bpm |
| 11–12 weeks | 120 – 160 bpm |
| 13–20 weeks | 120 – 160 bpm |
| 20–30 weeks | 110 – 160 bpm |
| 30–40 weeks | 110 – 150 bpm |
दूसरी और तीसरी trimester में heartbeat stable रहती है और बहुत ज्यादा ups-down नहीं आते।
Also Raed : Low-Lying Placenta Mean Boy? Myth, Science, Research and the Full Truth
Different Stages में Baby Heart Rate कैसे बदलती है?
1. First Trimester (1–12 Weeks)
- Heartbeat तेज़ रहती है
- Peak लगभग 9-10 weeks में 170 bpm तक जा सकती है
- यह normal है और किसी problem का संकेत नहीं
Baby का heart इस समय सबसे तेजी से develop हो रहा होता है, इसलिए धड़कन तेज होना स्वाभाविक है।
2. Second Trimester (13–28 Weeks)
- FHR थोड़ा कम होकर 120–160 bpm के बीच stabilize हो जाती है
- Baby की growth steady होने लगती है
- Brain और heart coordination better होता है
इस समय heartbeat variability normal होती है—कभी तेज, कभी धीमी।
3. Third Trimester (29–40 Weeks)
- Baby fully developed
- Heart rate आमतौर पर 110–150 bpm रहता है
- Movement होने पर FHR थोड़ी बढ़ जाती है
- सोते समय FHR थोड़ी कम हो जाती है
इसलिए ultrasound में एकदम perfect समान heartbeat मिलना आवश्यक नहीं है।
Ultrasound Report में FHR कैसे लिखा जाता है?
Ultrasound report में ज्यादातर format ऐसे होते हैं:
- FHR: 145 bpm – Normal
- FHR: 165 bpm – Upper normal limit
- FHR: 105 bpm – Slightly low (needs review)
- FHR: 175 bpm – High FHR (tachycardia)
सही पढ़ने का तरीका:
- 110–160 bpm → Normal
- 100–110 bpm → Borderline low
- <100 bpm → Low (bradycardia)
- 160–180 bpm → Upper normal / borderline high
- 180 bpm → High (tachycardia)
Fetal Heart Rate High होने पर क्या कारण होते हैं?
अगर FHR 160–180 bpm से ज़्यादा हो, तो उसे fetal tachycardia कहा जाता है। इसके कारण:
- माँ का fever
- Dehydration
- Anxiety / stress
- Thyroid problem (hyperthyroidism)
- Fetal movement ज्यादा होना
- Mild hypoxia
- Medicines
ज्यादातर cases temporary होते हैं और कुछ मिनटों में normal हो जाते हैं।
Also Read : Level-2 Ultrasound Report कैसे पढ़ें? — Step-by-Step Guide
Fetal Heart Rate Low होने पर क्या कारण होते हैं?
अगर FHR 110 bpm से कम हो जाए, तो उसे fetal bradycardia कहते हैं। इसके कारण:
- Early pregnancy (6–7 weeks में 110 से कम normal हो सकता है)
- Mother का BP low होना
- Cord pressure
- Placental insufficiency
- Baby का sleep cycle
यदि 100 bpm से नीचे लगातार रहे तो डॉक्टर monitoring की सलाह देते हैं।
Baby Movement के साथ Heart Rate क्यों बदलता है?
जब baby kick करता है या actively move करता है, तो उसका heartbeat कुछ सेकंड के लिए बढ़ जाता है — यह बिल्कुल normal है।
Movement + FHR increase = Healthy sign
Baby sleep में हो तो heartbeat थोड़ी कम भी हो सकती है।
Boy या Girl का अंदाजा FHR से लगता है?
एक बहुत famous myth है कि:
- High FHR = Girl
- Low FHR = Boy
लेकिन यह पूरी तरह गलत है।
Scientific studies के अनुसार:
बीच की pregnancy में boy और girl की heartbeat में कोई difference नहीं होता।
इसलिए केवल FHR से बच्चे का gender predict नहीं किया जा सकता।
Fetal Heart Rate Abnormal होने पर क्या करें?
अगर ultrasound में FHR high या low आता है, तो panic न करें।
Doctor आमतौर पर यह steps follow करते हैं:
- 15–20 minutes observation
- Repeat FHR with Doppler
- Mother का BP, sugar, fever चेक
- Baby movement count
- In severe cases — NST test (Non Stress Test)
अधिकतर cases में FHR कुछ मिनट में normal मिल जाता है।
NST Test क्या होता है?
Third trimester में अगर FHR irregular लगे, तो doctor NST करवाते हैं।
इसमें:
- Baby की heartbeat
- Baby का movement
- Baby की oxygen supply
को monitor किया जाता है।
यह 100% safe test है और fetal health confirm करने में helpful है।
Healthy Pregnancy में FHR को Normal रखने के लिए Tips
- पानी खूब पीएँ
- Stress कम रखें
- खुद को ज्यादा गर्म न होने दें
- Fever होने पर तुरंत treatment लें
- Regular antenatal check-up न छोड़ें
- Baby movements daily count करें
Fetal heart rate automatically healthy रहता है जब माँ स्वस्थ रहती है।
Conclusion: Normal Fetal Heart Rate क्या होता है?
सारांश में—
गर्भावस्था में baby की normal heartbeat:
- पहले trimester में: 110–170 bpm
- दूसरे trimester में: 120–160 bpm
- तीसरे trimester में: 110–150 bpm
Week-wise chart के हिसाब से यह value बदलती रहती है और थोड़ी बहुत variability बिल्कुल normal है।
अगर heartbeat बहुत low या high मिले, तो डॉक्टर monitoring करते हैं, लेकिन 90% cases में यह temporary finding होती है और कोई खतरा नहीं होता।




Good