Pregnancy Diet Mistakes जो Baby को Affect करती हैं

Pregnancy Diet Mistakes

गर्भावस्था में खाने की ये गलतियाँ बच्चे पर बुरा असर डाल सकती हैं

Pregnancy एक ऐसा समय होता है जब माँ जो कुछ भी खाती है, उसका सीधा असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। कई बार महिलाएँ बिना जाने-समझे कुछ ऐसी diet mistakes कर देती हैं, जो baby की growth, weight, brain development और future health तक को affect कर सकती हैं।

अक्सर सुनने में आता है –
“मैं तो ठीक ही खा रही हूँ, फिर भी baby की growth कम क्यों है?”
या
“Doctor ने weight कम बताया, diet तो normal ही थी।”

असल में problem diet quantity से ज्यादा, diet quality और timing में होती है।
इस article में हम pregnancy के दौरान होने वाली common diet mistakes को आसान भाषा में समझेंगे और यह भी जानेंगे कि उनसे कैसे बचा जाए।


Pregnancy Diet क्यों इतनी Important होती है?

Pregnancy के दौरान baby को nutrition माँ के blood के through मिलता है।
Baby का brain, bones, muscles, lungs, heart – सब कुछ माँ की diet पर depend करता है।

अगर माँ की diet:

  • incomplete है
  • unbalanced है
  • या गलत habits से भरी है

तो baby पर इसका असर ज़रूर पड़ता है।

इसीलिए pregnancy diet को हल्के में लेना एक बड़ी गलती हो सकती है।

Also Read ; Gender Prediction Myths vs Reality – Science क्या कहती है? Baby boy होगा या baby girl?


Diet Mistake #1: “ज्यादा खाना पड़ेगा” सोचकर Overeating करना

बहुत सी महिलाएँ सोचती हैं कि pregnancy में दो लोगों के लिए खाना जरूरी है।
इस चक्कर में वे जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर देती हैं।

Overeating से क्या नुकसान होता है?

  • माँ का वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है
  • Gestational Diabetes का risk
  • High BP
  • Baby का वजन जरूरत से ज्यादा (large baby)
  • Delivery में complications

👉 सच यह है कि pregnancy में quality ज्यादा जरूरी है, quantity नहीं


Diet Mistake #2: भूख न लगने पर खाना Skip करना

Pregnancy के first trimester में nausea, vomiting और acidity की वजह से कई महिलाएँ:

  • breakfast skip करती हैं
  • meal delay करती हैं
  • दिन में बहुत कम खाती हैं

इसका baby पर क्या असर पड़ता है?

  • Baby को लगातार nutrition नहीं मिल पाता
  • Low birth weight का खतरा
  • माँ में कमजोरी और anemia
  • Baby की growth slow हो सकती है

👉 चाहे भूख कम लगे, लेकिन थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार खाना बहुत जरूरी है


Diet Mistake #3: सिर्फ पेट भरने वाला खाना खाना

कई महिलाएँ pregnancy में:

  • सिर्फ रोटी-चावल
  • या सिर्फ fast food
  • या सिर्फ fruits

पर ही depend रहने लगती हैं।

Problem क्या है?

हर food में अलग-अलग nutrients होते हैं:

  • Protein
  • Iron
  • Calcium
  • Folic Acid
  • Omega-3

अगर diet one-sided होगी तो baby को complete nutrition नहीं मिलेगा।

👉 Pregnancy में balanced diet सबसे जरूरी है


Diet Mistake #4: Protein की कमी

pregnancy diet plane

Protein baby की growth का base है।
लेकिन बहुत सी Indian diets में protein बहुत कम होता है।

Protein कम होने से:

  • Baby की body growth slow
  • Muscles और tissues properly develop नहीं होते
  • माँ को extreme weakness

Protein के अच्छे sources:

  • दाल
  • दूध, दही, पनीर
  • अंडा
  • चना, राजमा, सोयाबीन

👉 Protein को pregnancy diet में ignore करना सबसे common mistake है।

Also Read : Low Lying Placenta Means Boy or Girl?: Symptoms, Risks & Gender Myths – Full Explained in Hindi


Diet Mistake #5: Iron-rich foods को avoid करना

Iron की कमी pregnancy में बहुत common है।
लेकिन फिर भी कई महिलाएँ:

  • हरी सब्जियाँ कम खाती हैं
  • चुकंदर, अनार avoid करती हैं
  • Iron tablets irregular लेती हैं

Iron की कमी से:

  • Anemia
  • Baby को oxygen कम मिलती है
  • Preterm delivery का खतरा
  • Baby का weight कम

👉 Iron सिर्फ माँ के लिए नहीं, baby की life line है।


Diet Mistake #6: Junk Food और Packaged Food ज्यादा खाना

Pregnancy cravings के नाम पर:

  • pizza
  • burger
  • chips
  • cold drinks
  • packaged snacks

का सेवन बहुत बढ़ जाता है।

Junk food से नुकसान:

  • Empty calories (nutrition नहीं)
  • Excess sugar और salt
  • Gestational diabetes
  • Baby में future obesity का risk

👉 कभी-कभार चल सकता है, लेकिन regular junk food baby को नुकसान पहुँचा सकता है


Diet Mistake #7: Fruits और Vegetables को Properly Wash न करना

कई बार fruits और vegetables:

  • pesticide residue
  • germs
  • bacteria

के साथ खा लिए जाते हैं।

इससे क्या risk?

  • Food infection
  • Diarrhea
  • Infection baby तक पहुँच सकता है

👉 Pregnancy में fruits-vegetables को अच्छी तरह धोकर खाना बहुत जरूरी है।


Diet Mistake #8: Calcium Intake कम रखना

Calcium baby की bones और teeth के लिए जरूरी है।

Calcium कम होने से:

  • Baby की हड्डियाँ कमजोर
  • माँ को back pain
  • Teeth problems
  • Muscle cramps

Calcium sources:

  • दूध
  • दही
  • पनीर
  • तिल
  • रागी

👉 Calcium supplement लेने के बावजूद food sources जरूरी होते हैं।


Diet Mistake #9: पानी कम पीना

कई महिलाएँ:

  • बार-बार पेशाब आने के डर से
  • या nausea के कारण

पानी कम पीती हैं।

Water कम होने से:

  • Dehydration
  • Low AFI (amniotic fluid कम)
  • Urine infection
  • Baby movement पर असर

👉 Pregnancy में पानी पीना diet का हिस्सा है, option नहीं।


Diet Mistake #10: Internet या Relatives की सलाह पर Diet Change करना

“ये मत खाओ, बच्चा काला होगा”
“ये खाओ, बच्चा गोरा होगा”

ऐसी बातें scientifically सही नहीं होतीं।

Problem:

  • जरूरी foods avoid हो जाते हैं
  • Diet imbalance हो जाती है

👉 Pregnancy diet हमेशा doctor या nutrition expert की सलाह से तय करें।


Pregnancy Diet Mistakes से कैसे बचें?

  • दिन में 5–6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएँ
  • Balanced Indian diet follow करें
  • Protein, iron, calcium daily include करें
  • Junk food limit करें
  • Water intake सही रखें
  • Supplements regularly लें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *